2 अप्रैल 2015 - 19:27
राष्ट्रों के खिलाफ आक्रामकता की अनुमति नहीं दी जा सकती।

शेख नईम क़ासिम ने इस बात पर खेद व्यक्त किया कि कुछ क्षेत्रीय देश और विश्व शक्तियां, सीधे तौर पर तकफीरी आतंकवादियों की गतिविधियों और आतंकवाद की निगरानी कर रही हैं

अहलेबैत अ. समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार शेख नईम क़ासिम ने इस बात पर खेद व्यक्त किया कि कुछ क्षेत्रीय देश और विश्व शक्तियां,सीधे तौर पर तकफीरी आतंकवादियों की गतिविधियों और आतंकवाद की निगरानी कर रही हैं। हिज़्बुल्लाह के उप महासचिव ने कहा कि यह हुकूमतें क्षेत्र में संकट पैदा होने और उनके लंबे होने का कारण बन रही हैं। उन्होंने कहा कि आज हमें तकफीरियत के खतरे का सामना है। उन्होंने कहा कि तकफीरियों ने इस्लाम के चेहरे को विकृत करके रख दिया है। शेख नईम क़ासिम का कहना था कि साम्राज्यवादी, और पिछड़ी हुकूमतें युवाओं को चुनाव और बयान की स्वतंत्रता नहीं देती हैं राष्ट्रों पर आक्रामकता एक अपराध है और इसका कोई औचित्य नहीं है। हमें उम्मीद है कि अगली आने वाली पीढ़ियां वर्तमान तथ्यों को बदल देंगी। उन्होंने कहा कि युवा, साम्राज्यवादी सरकारों को उनकी कुर्सी से नीचे खीच लेंगे।